सेहत के लिए फायदेमंद है चॉकलेट, जानकर होंगे हैरान

Mar 07 2022

सेहत के लिए फायदेमंद है चॉकलेट, जानकर होंगे हैरान

कोको से बनी चॉकलेट लंबे समय तक दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासियों में भगवान के भोजन फूड ऑफ द गॉड के रूप में जानी जाती रही है। अपने गुणों और स्वाद की वजह से यह बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसन्द आती है। अपने साथी की नाराजगी को दूर करने के लिए सॉरी के साथ चॉकलेट देने का प्रचलन काफी समय से चला आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारे शरीर को कितने फायदे होते हैं। ब्लड प्रेशर में फायदेमंद से लेकर ब्रेन फंक्शन दुरुस्त रखने तक में चॉकलेट मदद करती है। कोलेस्ट्रोल की समस्या में भी चॉकलेट मददगार साबित होती है। चॉकलेट एक ऐसी चीज है जिसे देखते ही बच्चे हो या बड़े सभी का जी ललचा जाता है। कई लोग तो चॉकलेट के इतने शौकीन होते हैं कि दिनभर में अनगिनत और अविराम इसका सेवन कर सकते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों को समझाते हैं और नियम के साथ उन्हें चॉकलेट देते हैं ताकि सेहत और दांतों को नुकसान ना हो। अगर सीमित मात्रा में रोजाना चॉकलेट का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए डालते हैं एक नजर चॉकलेट की उन्हीं खूबियों पर जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं—
तुरंत एनर्जी और दर्द में राहत देती है चॉकलेट
जिन लोगों को अचानक चक्कर आने या ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या हो, उन्हें हमेशा अपने पास चॉकलेट रखना चाहिए। जब भी कमजोरी महसूस हो तुरंत चॉकलेट खा लें। इससे बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है। चॉकलेट खाने से शरीर में एंडोफिजिन नाम का हार्मोन उत्सर्जित होता है। इसीलिए चॉकलेट खाने से दर्द कम होता है। यह एक नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करती है।
डायबिटीज व तनाव को दूर करने में करती है मदद
डार्क चॉकलेट में उपस्थित फ्लेवोनॉयड व ग्लाइकेमिक रसायन डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। चॉकलेट खाने से इंसुलिन का प्रतिरोध कम होता है, जिससे शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। चॉकलेट में मूड ठीक करने और तनाव दूर करने का गुण पाया जाता है। जब भी आपका मूड खराब हो थोड़ी चॉकलेट खाएं। अच्छा महसूस करने लगेंगे।
मानसिक बीमारियों में
चॉकलेट में फ्लेवेनॉल होता है। फ्लेवेनॉल खून का संचार बेहतर तरीके से करता है। इसलिए चॉकलेट खाने से मानसिक रोगों में लाभ होता है।
ब्लड प्रेशर में लाभकारी
चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहता है। डॉर्क चॉकलेट में बड़ी मात्रा में फ्लेवोनॉयड और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। चॉकलेट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हफ्ते में दो या तीन बार खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।
खांसी में करें उपयोग
क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खांसी में फायदेमंद होती है। लंदन के चिकित्सा शोधकर्ताओं ने कोको में मिलने वाले थियोब्रोमाइन तत्व से भरपूर ऐसी चॉकलेट तैयार की है। जिसे खाकर खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।