जानिए कब है साल 2021 का अंतिम प्रदोष व्रत? शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और तारीख

Dec 29 2021

जानिए कब है साल 2021 का अंतिम प्रदोष व्रत? शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और तारीख

महीने में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है। एक शुक्ल पक्ष में दूसरा कृष्ण पक्ष में। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शंकर को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत पर विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएँ पूरी हो जाती हैं। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए डालते हैं एक नजर इस वर्ष के अन्तिम प्रदोष व्रत, उसकी तारीख और पूजा-विधि पर—
साल का अंतिम प्रदोष व्रत-पौष कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
31 दिसंबर, 2021, शुक्रवार।
शुक्रवार को पडऩे वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के सातों दिन के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है।
पौष, कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ—प्रात: 10 बजकर 39 मिनट
पौष, कृष्ण त्रयोदशी समाप्त—प्रात: 07 बजकर 17 मिनट, जनवरी 01, 2022
प्रदोष काल- सायं 5 बजकर 35 मिनट से रात 8 बजकर 19 मिनट तक
प्रदोष व्रत पूजा- विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। यदि आपके लिए व्रत रखना सम्भव हो पाता हो तो व्रत अवश्य रखें।