पर्स में गलती से भी ना रखें ये चीजें, आती है आर्थिक तंगी, माँ लक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न
वास्तुशास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति से सम्बन्धित हर चीज के अपने नियम कायदे बनाए गए हैं। भवन निर्माण, घर की देखभाल, घर की सजावट, किस दिशा का उपयोग किस प्रकार से होना चाहिए इत्यादि कई बातें हैं जो वास्तु शास्त्र से ज्ञात होती है। वास्तु के मुताबिक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत कुछ उसके पर्स पर भी निर्भर करती है। आपका पर्स आपकी आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। लेकिन कई बार अज्ञानतावश पर्स में कुछ ऐसी चीजें रख दी जाती है, जिनके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि यह होता भूलवश या अज्ञानतावश है। आइए डालते हैं एक नजर पर्स में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए—
खरीदी का बिल
अक्सर यह देखा जाता है कि कोई भी खरीदारी करने के बाद उसका बिल पर्स में रख लेते हैं, जहाँ वह रखा ही रहता है। धीरे-धीरे यह रद्दी बनता जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने पर्स में किसी चीज का बिल नहीं रखना चाहिए। पर्स में फालतू कागज रखने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं। पर्स में रखे अनावश्यक बिल आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।
जीवित या मृत व्यक्ति की तस्वीर
अपने पर्स में गलती से भी किसी जीवित या मृत व्यक्ति की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भी किसी की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी देवी देवता की भी तस्वीर पर्स में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ता है और वास्तु दोष लगता है। ऐसा कहा जाता है कि पर्स में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
तोड़-मरोड़ कर न रखें नोट
अक्सर यह देखा जाता है कि व्यक्ति अपने पर्स में पाँच सौ, दो हजार के नोटों को उसकी साइज के चलते मोड़ कर रखता है। वास्तुशास्त्र का कहना है कि पर्स में कभी भी रुपयों को तोड़-मरोड़ कर ना रखें। पर्स में पैसा हमेशा खोल कर रखना ही सही होता है। मोड़ कर रखने से वास्तु दोष लगता है और आर्थिक संकट आ जाता है। पर्स में नोट और सिक्के कभी भी एक साथ नहीं रखने चाहिए। पर्स में सिक्कों को और नोटों को हमेशा अलग-अलग पॉकेट में ही रखें।
चाबी से बनाए दूरी
वास्तुशास्त्र के मुताबिक पर्स में कभी भी चाबी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही आर्थिक तंगी भी आती है।
नहीं रखें कटे-फटे नोट
आपको अपने पर्स में कभी भी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। यदि ऐसा है तो उन्हें तुरन्त खर्च करने का सोंचे या फिर बदल दें। साथ ही यदि आपका पर्स फट गया है या कट गया है तो पर्स को भी बदल लें, इसका इस्तेमाल ना करें। कहा जाता है कि फटा पर्स रखने से लक्ष्मी माता रूठ जाती है।
नहीं रखना चाहिए उधार का धन
वास्तुशास्त्र का कहना है कि पर्स में सिर्फ अपनी कमाई का पैसा रखना चाहिए। किसी व्यक्ति से उधार लिया हुआ धन कभी भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ऋण बढ़ता है और हमेशा आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहती है।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।