आगरा : अल्ट्रासाउंड की जांच में जुड़वां बच्चे,महिला ने जन्में चार बच्चे,सभी स्वास्थ

Jun 29 2022

आगरा : अल्ट्रासाउंड की जांच में जुड़वां बच्चे,महिला ने जन्में चार बच्चे,सभी स्वास्थ

आगरा। अल्ट्रासाउंड की जांच में गर्भवती के पेट में जुड़वां बच्चे की रिपोर्ट आई थी। मगर महिला ने चार बच्चों को जन्म देकर मेडिकल साइंस की सारी थ्योरी, सारे तर्क- वितर्क धरे के धरे रह गए। इस तरह के मामले आम भाषा में चमत्कार कहा जाता है। यह चमत्कार आगरा के अंबे हॉस्पिटल का प्रकाश में आया है। यहां एक महिला डिलीवरी के लिए आई।डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड कराया,तो जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई। जुड़वा बच्चे होना कोई चमत्कार की बात नहीं। चमत्कार तो अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच को ग़लत साबित कर चार बच्चे जो जन्में हैं।
अंबे हॉस्पिटल डायरेक्टर महेश चौधरी ने इस मामले को लेकर कहा कि वो दस सालों से अस्पताल चला रहे हैं। लेकिन आज तक उन्होंने कभी इस तरीके का मामला नहीं देखा। डॉ. चौधरी ने कहा कि वो इन बच्चों की देखभाल करेंगे और परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी वादा किया कि इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के खर्च का इंतजाम भी किया जाएगा। सभी बच्चे स्वास्थ हैं।