लखनऊ।उत्तर प्रदेश राजकीय नर्सेज संघ का रविवार को चुनाव हुआ। चुनाव में 14 में 13 पदों पर निर्विरोध उम्मीदवार निर्वाचन हुआ। मात्र एक अध्यक्ष पद को लेकर चुना में दिन भर की गहमागहमी के बाद अध्यक्ष पद पर शर्ली भंडारी को अध्यक्षय प"/> लखनऊ।उत्तर प्रदेश राजकीय नर्सेज संघ का रविवार को चुनाव हुआ। चुनाव में 14 में 13 पदों पर निर्विरोध उम्मीदवार निर्वाचन हुआ। मात्र एक अध्यक्ष पद को लेकर चुना में दिन भर की गहमागहमी के बाद अध्यक्ष पद पर शर्ली भंडारी को अध्यक्षय प"/>

राजकीय नर्सेज संघ के चुनाव में अध्यक्ष बनीं शर्ली

May 02 2022

राजकीय नर्सेज संघ के चुनाव में अध्यक्ष बनीं शर्ली
लखनऊ।उत्तर प्रदेश राजकीय नर्सेज संघ का रविवार को चुनाव हुआ। चुनाव में 14 में 13 पदों पर निर्विरोध उम्मीदवार निर्वाचन हुआ। मात्र एक अध्यक्ष पद को लेकर चुना में दिन भर की गहमागहमी के बाद अध्यक्ष पद पर शर्ली भंडारी को अध्यक्षय पद के लिए चुना गया। जबकि अशोक कुमार को शनिवार को 13 वीं बार महामंत्री चुना गया था। 
  मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी प्रेक्षागृह में चुनाव संपन हुआ। शनिवार को नामांकन हुआ था। इसमें सभी पांच उपाध्यक्ष, पांच संयुक्त सचिव, एक महामंत्री, कोषाध्यक्ष व ऑडिटर पद के लिए नामांकन हुआ। इन सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन हुआ। लिहाजा चुनाव अधिकारी अपर निदेशक पैरामेडिकल डॉ. आरके गुप्ता ने सभी को निर्विरोध चुना गया। जबकि अध्यक्ष पद दो उम्मीदवारों ने दावा ठोंका। इसमें शर्ली भंडारी और मंजू सिंह ने पर्चा भरा। कुल 202 नर्सों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें शर्ली भंडारी ने 165 मत हासिल किए। निकटतम प्रतिद्वंदी मंजू सिंह को 35 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने शर्ली भंडारी को अध्यक्ष घोषित किया। दो मत अमान्य हुए। महामंत्री के पद पर अशोक कुमार लगातार 13वीं बार निर्विरोध चुने गए।
 वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र बहादुर सिंह चुने गए। जबकि ऑडिटर महेंद्र नाथ श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के पांच पद पर राजेंद्र शुक्ला, राधारानी वर्मा, कौशल्या गौतम, राकेश कुमार शर्मा व सत्येंद्र कुमार को चुना गया। संयुक्त मंत्री के पांच पद पर राम गोपाल सिंह, मीना वर्मा, हृदय नारायण राजपूत, गीतांशु वर्मा व शशि लता वर्मा को चुना गया।