कुर्सी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर राख

Sep 19 2021

कुर्सी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर राख
दम घोंटू धुंए के कारण दमकल कर्मियों और लोगों को सांस लेने में दिक्कत

india emotions, लखनऊ। मड़ियांव इलाके में रविवार तड़के एक प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।सूचना पाकर मौके पर एक के बाद एक सात फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी धधक रही आग को बुझाने में जुट गए। फायर अधिकारी का कहना है,कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। आग लगना शार्ट सर्किट भी हो सकता है। फायरिंग कर्मी दिल जान लगाकर तीन घंटे बाद आग बुझा पाये।

मिली जानकारी के मुताबिक बीकेटी फायर स्टेशन से कुछ दूर रैंथा रोड कमला बाद बढ़ौली में डायमंड के नाम से कुर्सी फैक्ट्री है। रविवार तड़के फैक्ट्री के गोदाम से एकाएक धुंआ और आग की लपटें निकलती देख वहां रहे कर्मचारियों शोर ने मचाते हुए बाहर भागे। कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप स्टार्ट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्ट्री से आग निकलती देख बीकेटी फायर स्टेशन से कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। प्लास्टिक की कुर्सियों में आग देखते-देखते आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकल कर्मियों चौक, इंदिरानगर और कई अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोदाम में कुर्सियां ऊपर तक भरीं थीं। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग बड़ी थी। समय रहते काबू पा लिया गया था। प्लास्टिक की फैक्ट्री थी इस लिए फायर फाइटिंग में दिक्कतें हुईं। आग शार्ट सर्किट से लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

घटना से फैक्ट्री परिसर ही नहीं आस पास के इलाके में भीषण धुंआ फैल गया। धुंआ ऐसा था कि चार से पांच किमी दूरी से दिखाई दे रहा था। दम घोंटू धुंए के कारण लोगों दमकल कर्मियों और आस पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल कर्मियों ने इसके बाद बीए (ब्रीदिंग आपरेटस सेट) पहना। इसके बाद वह धुंए में फायर फाइटिंग कर सके। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया अभी तक की जाँच से पता चला है,का फैक्ट्री बिना मानकों के चल रही थी। फैक्ट्री में स्मोक डिटेक्टर अथवा फायर फाइटिंग के उपकरण नहीं थे। मानकों को ताख पर रखकर संचालक फैक्ट्री चला रहा था। इसके साथ ही फैक्ट्री में पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।