India Emotions. उन्नाव। जिला के गंजमुरादाबाद के ग्राम रसूलपुर रूरी में सोमवार की रात एक अनोखी शादी हुई। 20 वर्षों से 60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला एक साथ रह रहे थे। महिला के 13 वर्षीय बेटा भी है। गांव और सम"/>

उन्नाव: 60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी, बीस वर्षों से रहते थे साथ

Jul 14 2021

उन्नाव: 60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी, बीस वर्षों से रहते थे साथ

India Emotions. उन्नाव। जिला के गंजमुरादाबाद के ग्राम रसूलपुर रूरी में सोमवार की रात एक अनोखी शादी हुई। 20 वर्षों से 60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला एक साथ रह रहे थे। महिला के 13 वर्षीय बेटा भी है। गांव और समाज के तानों से तंग आकर ग्राम प्रधान बुजुर्ग जोड़े की शादी अपने खर्चे से करा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक रसूलपुर रूरी निवासी 60 वर्षीय नारायण रैदास और मियागंज ब्लाक के ग्राम मिश्रापुर निवासी 55 साल की रामरती 2001 से एक साथ गांव में रह रहे थे। परिवार में कोई और न होने के कारण वह दोनों बटाई पर खेती और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। ​इनके 13 वर्ष का एक पुत्र अजय भी है। दोनों की अब तक शादी नहीं होने को लेकर लोगों द्वारा तंज कसने व अपमानित करने की जानकारी पर ग्राम प्रधान रमेश कुमार, समाजसेवी धर्मेंद्र बाजपेई और सुनील पाल ने नारायण और रामरती को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधान व अन्य लोगों की बात मान कर दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने डीजे, बैंड बाजा और हलवाई की व्यवस्था की। 12 जुलाई की रात दोनों की शादी की रस्में पूरी की गईं। आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर बराती वर व वधू को लेकर गांव के ब्रम्हदेव बाबा के मंदिर पहुंचे। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय के पास बरातियों को नाश्ता कराया गया। देर रात घर में दोनों ने शादी के फेरे लिए। इस दौरान ग्रामीणों ने आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए। अब दोनों पति पत्नी के रूप में अपमान करने वाले के मुंह पर ताला जड़ दिये है