लखनऊ। उत्तरी जोन के मड़ियांब  थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति से दोस्ती रखने वाले शख्स ने फायदा उठाकर पति को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद जब पति नशे में "/> लखनऊ। उत्तरी जोन के मड़ियांब  थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति से दोस्ती रखने वाले शख्स ने फायदा उठाकर पति को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद जब पति नशे में "/>

CRIME NEWS; पति को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Jun 15 2021

CRIME NEWS; पति को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
लखनऊ। उत्तरी जोन के मड़ियांब  थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति से दोस्ती रखने वाले शख्स ने फायदा उठाकर पति को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद जब पति नशे में बेहोश हो गया तो वह पीड़िता के कमरे में जबरन घुस गया व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू करी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला मड़ियांव इलाके की ही है। यही नही  विरोध करने पर महिला को मारा-पीटा भी गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला।  पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देने में जुट गयी है।
 
शराब लेकर आया था आरोपी
 
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मडियांव इलाके के अन्ना मार्किट ताड़ीखाना के पास अपने पति के साथ रहती है। सोमवार की देर रात रचित द्विवेदी नाम का शख्स महिला के घर दारू की बोतल लेकर आया। रचित महिला के पति का दोस्त है। महिला ने दारू की बोतल देखते ही रचित को वापस जाने के लिए कहा। इसी बीच रचित ने महिला के पति को बुला लिया और उसके साथ दारू पीने चला गया। महिला का कहना है कि उसका पति और रचित दारू पीने लगे तब वह अपने कमरे में जाकर सो गयी। महिला का आरोप है कि इस दौरान रचित ने उसके पति को शराब के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जबरन उसके कमरे में दाखिल हो गया। इसके बाद रचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। इस बारे में महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी रचित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं।
 
 ==================
 
रास्ता बताने के बहाने किशोरी को कमरे पर ले गया, फिर साथियों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
 
 लखनऊ। ग्रामीण इलाके इटौंजा की एक किशोरी को रास्ता बताने के बहाने एक आरोपी ने अपने ई रिक्शा में बैठाल लिया। इसके बाद उसे अपने साथ मड़ियांव इलाके के एक कमरे में ले गया। वहाँ मौजूद अपने साथियों संग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास किशोरी इलाके से बरामद हुई तो आपबीती बताई। इटौंजा पुलिस ने मामला दर्ज किया और आधा दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र के इटौंजा पुलिस ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने में मामले में फरार हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। किशोरी अपनी मां की डांट से नाराज होकर सोमवार की सुबह निकल गई थी। इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक ने उसको नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसी बीच उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की मां ने थाना इटौंजा में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता को मड़ियांव इलाके से सकुशल बरामद किया गया था। दरअसल, पीड़ित के बयान के आधार पर पीड़िता के  साथ गैंगरेप के आरोप में इटौंजा थाना में मुकदमा दर्ज किया था। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष इटौंजा व आला अधिकारियों ने भी किशोरी द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया था। गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर शक्तिपीठ मंदिर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान इकरामुद्दीन, शकील, उत्तम शर्मा नफीस, रितेश व नूर मोहम्मद के रूप में कराई गई है। देखने वाली बात है पकड़े गए सभी आरोपी 21 से 27 साल की उम्र के बीच के हैं।
 
क्या बोले इंस्पेक्टर इटौंजा
 
इंस्पेक्टर इटौंजा योगेंद्र प्रताप सिंह की मानें तो एक किशोरी सोमवार को सड़क पर खड़ी होकर चारबाग रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछ रही थी। इसी बीच ई-रिक्शा चालक उसके पास आया और उसको रास्ता बताते हुए अपने साथ ले गया। इसी बीच वह युवक किशोरी को मड़ियांव इलाके में अपने दोस्तों के कमरे पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इन सभी आरोपियों में से उत्तम शर्मा बिहार से सिवान का रहने वाला है। बाकी अन्य साथी जनपद लखनऊ के ही रहने वाले है, जो अलग-अलग इलाकों में निवास करते हैं। फिलहाल पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात ही जेल भेज दिया है।