India Emotions, लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मामले की जाँच कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मारपीट कर उसका बैग छीन लिया और फरार

Jun 12 2021

मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता वर्मा निवासी बालागंज अपने रिश्तेदार के घर में आयोजित एक कार्यक्रम में सामिल होकर शुक्रवार रात घर वापस लौट रही थी।इस दौरान बुद्धेश्वर चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया। छीना झपटी में महिला घायल हो गई और बदमाश बैग छींन कर भाग निकले।

पीड़िता ने बताया कि बैग में नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात व अन्य जरूरी कागजात थे। वही इंस्पेक्टर पारा ने बताया,कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ जेल भेज दिया जायेगा।