अफगानिस्तान : रॉकेट हमले में 5 घायल

Apr 26 2021

अफगानिस्तान : रॉकेट हमले में 5 घायल

काबुल| अफगानिस्तान के असदाबाद शहर में कुनार के गवर्नर कार्यालय में रॉकेट से किए गए हमले में कम से कम पांच लोगों को घायल हो गए। प्रांतीय गर्वनर इकबाल सईद ने सोमवार को यह जानकारी दी। सईद ने कहा कि यह घटना कुनार के केंद्र असदबाद शहर में हुई, जहां पवित्र कुरान प्रतियोगिता पर एक कार्यक्रम चल रहा था।

उन्होंने कहा, "तीन छात्र और परिसर के दो कर्मचारी घायल हो गए।"

टोलो समाचार ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

साथ ही किसी भी समूह ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

--आईएएनएस