बुराड़ी में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल व पत्नी को मारी गोली

May 20 2023

बुराड़ी में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल व पत्नी को मारी गोली

नई दिल्ली। शहर के बुराड़ी इलाके में दो लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल (एचसी) और उसकी पत्नी को गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार रात की है। अधिकारी ने कहा, दोनों खतरे से बाहर हैं। युगल ने छह महीने पहले शादी की थी।

मामला दर्ज कर जांच की जा रही है