यूक्रेन के खार्कीव में रूसी गोलाबारी में 6 की मौत

Aug 18 2022

यूक्रेन के खार्कीव में रूसी गोलाबारी में 6 की मौत

कीव । यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्कीव पर रूसी गोलाबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी वहां के स्थानीय सूत्रों से सामने आई है। खार्कीव के मेयर इहोर तेरखोव ने टेलीग्राम पर कहा कि, बुधवार की देर रात एक गगनचुंबी इमारत गोलाबारी में गिर गई।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि, शहर के अन्य स्थानों पर भी हमले हुए हैं। परंतु यह गोलाबारी काफी खतरनाक थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गोलाबारी को नागरिकों पर निंदनीय और निंदक हमला कहा, जिसका कोई औचित्य नहीं है।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव पर एक रात पहले रूसी तोपखाने ने भारी गोलाबारी की थी।