मथुरा में स्वास्थ्य मंत्री तर्ज पर अपर स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Apr 27 2022

मथुरा में स्वास्थ्य मंत्री तर्ज पर अपर स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

मथुरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की तर्ज पर बुधवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। आम मरीजों की तरह अपर स्वास्थ्य निदेशक आगरा मंडल डॉ.के.के.अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंच कर पहले पंजीकरण कांउटर पर लाइन में लग कर पर्चा बनाएं। उसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। हालांकि बाद में जानकारी होने पर कर्मचारियों ने अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने मीडिया के सवालों का जवाब नही दिया।
अपर स्वास्थ्य निदेशक आगरा मंडल डॉ. के. के. अग्रवाल बुधवार की सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। बिना किसी को सूचना दिए साधारण रूप से आम मरीजों की तरह जिला अस्पताल पहुंच गये और औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। उन्होंने सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हो गए।
अपर स्वास्थ्य निदेशक ने अपने निरीक्षण की शुरुआत पर्चा बनवाने से की। यहां उन्होंने आम मरीजों की तरह लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। पर्चा बनवाने के बाद ए.डी. ने लैब, एक्स रे सेंटर, वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान एडी आम मरीजों की तरह जिला अस्पताल में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 2 घण्टे तक जिला अस्पताल की वास्तविक स्थिति की सच्चाई जानी।
वहीं एडी के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कुछ मीडिया कर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए। मीडिया कर्मियों ने जब उनके रियल्टी टेस्ट को अपने कैमरे में कैद करने का प्रयास किया,तो उन्होंने कैमरे बन्द कराते हुए इसे औचक निरीक्षण बताया। एडी डॉ के के अग्रवाल इस निरीक्षण के जरिये यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं हो रही।
इतना ही नहीं अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ के.के. अग्रवाल ने जिला महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया है। एडी ने देर रात महिला अस्पताल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्या कमी मिली इस बारे में कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। अब देखना यह कि निरीक्षण में मिली कमियों को परखने के बाद क्या कार्रवाई होगी ?