पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस नेता रीता यादव के बदमाशों ने मारी गोली, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा

Jan 04 2022

पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस नेता रीता यादव के बदमाशों ने मारी गोली, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा

सुल्तानपुर। सपा से कांग्रेस में शामिल हुई रीता यादव ने प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाया था। काला झंडा दिखाकर चर्चा में आई कांग्रेस नेता रीता यादव को सोमवार देर शाम बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल रीता को सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया था। लेकिन तबियत बिगड़ी पर उनको डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया था। सीतीश चन्द शुक्ला सीओ लंभुआ अस्पताल पहुंच कर रीता यादव का हालचाल लिया। उन्होंने कहां कि हमलावर जल-थल गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।
अस्पताल में होश आने के बाद रीता यादव ने बताया कि मैं सोमवार को बोलोरो पर सवार होकर पोस्टर-बैनर बनवाने गई थी। हाईवे पर लंभुआ के पास तीन लोगों ने ओवरटेक करके मेरी बोलेरो को रोका और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मेरे ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। उनकी इस हरकत पर जब मैंने उन्हें एक तमाचा मार दिया, तो उन्होंने मुझे गोली मार दी। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा होने लगे इस तीनों मौके से भाग निकले।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा को घेरते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा,कि जेपी नड्डा जी लड़कियों को लड़ने से आपकी पार्टी के जंगलराज में भाड़े गुंडे रोक रहे हैं। महिलाओं की साड़ी खींचने वाले कायरों से इसी तरह की उम्मीद है। बेटियों की एकजुटता से डरें कायर अब बेटियों पर गुंडे छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता विजय श्रीवास्तव ने बताया,कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज मंगलवार को सुल्तानपुर पहुंच कर रीता यादव से मिलेगी और उनका हालचाल लेगी। बीते 17 दिसंबर को लखनऊ में प्रियंका गांधी से भी रीता यादव ने मुलाकात की थी।
बंता दें,कि बीते 16 नवंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे। इस दौरान रीता यादव ने उन्हें काला झंडा दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था और दो दिनों बाद उनको जमानत मिल गई थी। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद रीता ने कहा था,कि सपा में उन्हें सम्मान नही मिल रहा था। 17 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा से मिलीं और कांग्रेस ज्वॉइन की थी। उन्होंने कहां उस दौरान कहा था,कि प्रियंका गांधी महिलाओं का सबसे ज्यादा हित चाहती हैं।