मायावती ने प्रियंका से कहा आने का शुक्रिया तो प्रियंका बोलीं-मैं फिर आऊंगी: वीडियो

Nov 14 2021

मायावती ने प्रियंका से कहा आने का शुक्रिया तो प्रियंका बोलीं-मैं फिर आऊंगी: वीडियो
सुश्री मायावती और प्रियंका गांधी बड़ी आत्मीयता से मिलीं।

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। उत्तर प्रदेश का ताजा राजनीतिक परिदृश्य देखें तो साल 2022 में होने जा रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक हस्तियां इस कदर एक दूसरे के खिलाफ आग उगल रहीं हैं मानों वे आमने-सामने आ गये तो मारपीट कर लेंगे। पर हकीकत इससे जुदा है। राजनीति के मैदान में एक-दूसरे का विरोधी होने के बावजूद राजनीतिक हस्तियों के व्यक्तिगत संबध प्रगाढ़ होते हैं। मौका खुशी का हो या गम को एक दूसरे के साथ खड़े होकर वह मेल-मुलाकात बड़ी सह्दयता से करते हैं।

इसका ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब शनिवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां की मृत्यु के बाद रविवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी उनके आवास 3, त्यागराज मार्ग, नई दिल्ली शोक-संवेदना प्रकट करने पहुंची।

इस दौरान दोनों यानि सुश्री मायावती और प्रियंका गांधी बड़ी आत्मीयता से मिलीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर सामने आया जिसमें प्रियंका शोक-संवेदना पकट करने के बाद मायावती से चलने की हाथ जोड़कर इजाजत मांगतीं हैं।

ऐसे में मायावती कहतीं हैं कि ...आप आये, बहुत-बहुत शुक्रिया। इस पर प्रियंका हाथ जोड़ जरा तनिक झुकते हुए फिर कहतीं हैं, ...नहीं, मैं फिर आऊंगी। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती प्रियंका के कंधे और पीठ पर शाबाशी-कम-आशीर्वाद देने की मुद्रा में बड़ी आत्मीयता के साथ हाथ रखतीं हैं। इस दौरान दोनों के बीच बॉन्डिंग और सह्दयी व्यवहार देखते बनता था। देखिये वीडियो-