शासन ने कई आईएस-पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया

Oct 24 2021

शासन ने कई आईएस-पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया

india emotions, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सूबे के कई जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया है। स्थानान्तरण के इस क्रम में डीएम अयोध्या अनुज कुमार झा (बैच 2009) को प्रतीक्षारत रखा गया है। डीएम बरेली नीतीश कुमार (बैच 2010) को ऐसे में जिलाधिकारी अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम महोबा सत्येंद्र कुमार (बैच 2013) को इसी पोजीशन पर महराजगंज भेजा गया है। संजय कुमार सिंह-I (बैच 2012) को विशेष सचिव नियुक्ति से डीएम फरुखाबाद बनाया गया है।

डीएम महराजगंज रहे उज्ज्वल कुमार (बैच 2012) को इस पद से हटाते हुए फिलवक्त प्रतीक्षारत रखा गया है। डीएम फरुखाबाद मानवेन्द्र सिंह को अब डीएम बरेली की कमान संभालनी होगी। डीएम बुलंदशहर रविंद्र कुमार (बैच 2011) को यहां से टांसफर कर डीएम झांसी बनाया गया है।

तबादलों के इस क्रम में डीएम कासगंज चंद्र प्रकाश सिंह (बैच 2012) को डीएम बुलंदशहर का जिम्मा सौंपा गया है। वीसी बुलंदशहर हर्षिता माथुर (बैच 2013) को अब डीएम कासगंज की कुर्सी संभालनी होगी।

विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार (बैच 2012) से अब जिलाधिकारी महोबा की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश (बैच 2012) को डीएम श्रावस्ती की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। वहीं, डीएम श्रावस्ती टीके शीबू (बैच 2012) को इस पद पर सोनभद्र भेजा गया है।

पीसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण के क्रम में एडीएम मेरठ सुभाष चन्द्र प्रजापति का तबादला एडीएम एफआर के पद पर फरुखाबाद किया गया है। एडीएम राजेश कुमार-6 को सिटी मैजिस्ट्रेट पीलीभीत बनाया गया है। एडीएम उन्नाव राकेश सिंह को एडीएम वित्त बाराबंकी बनाया गया है। एडीएम एफआर गोंडा संतोष सिंह अब एडीएम वित्त बरेली की जिम्मेदारी संभालेंगे। एडीएम एफआर शामली अरविंद सिंह अब एडीएम चित्रकूट होंगे। एसडीएम बलरामपुर नागेंद्र नाथ यादव से को एडीएम न्यायिक हमीरपुर बनाया गया है जबकि, मनोज कुमार सागर को सिटी मैजिस्ट्रेट फिरोजाबाद का जिम्मा सौंपा गया है।