पार्टी मुखिया के काम करने का तरीका दमदार तभी देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर: कंचन पाण्डेय

Oct 02 2021

पार्टी मुखिया के काम करने का तरीका दमदार तभी देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर: कंचन पाण्डेय
विधानसभा बिसवां के नगर मंडल के वार्डों में घर-घर जाकर किया गया पत्रक का वितरण।

इंडिया इमोशंस (नीरज श्रीवास्तव) सीतापुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल बिसवां के वार्ड थाना तहसील शंकरगंज एवम वार्ड मुराऊ टोला में पार्टी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने बूथ पर घर-घर जाकर लोंगों से जन संपर्क किया एवम उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय के दिशा निर्देशन में भाजपा संगठन द्वारा दिये गए पत्रक का घर घर जाकर वितरण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय ने कहा कि जब पार्टी के मुखिया की सोच ईमानदार है, एवम काम करने का तरीका भी दमदार है, तो देश व प्रदेश स्वयं विकास की ओर अग्रसर करेगा।

उन्होंने कहा कि हम सभी को इस बात का संकल्प लेकर कार्य करना होगा कि आगामी वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा एवम 2024 के लोकसभा चुनाव में दोबारा भाजपा की सरकार को पदासीन कराने के लिए पार्टी की नीतियों एवम योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम बखूभी करें।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर महामंत्री रोहित शुक्ला, जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, शालिनी गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा शुक्ला, नगर महामंत्री महिला मोर्चा बरखा सिंह , नगर अध्यक्ष भाजयुमो शुवांशु पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष पंकज मौर्या, नगर मंत्री भाजपा नीतू त्रिवेदी, गुड्डी, नीलम, पीयूष मौर्या आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।