अमिताभ ने लगाई सोनाक्षी की क्लास, रामायण से जुड़े एक सामान्य सवाल का उत्तर न दे सकीं थीं

Sep 21 2019

अमिताभ ने लगाई सोनाक्षी की क्लास, रामायण से जुड़े एक सामान्य सवाल का उत्तर न दे सकीं थीं

इंडिया इमोशंस इंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को सोनी टीवी के केबीसी यानि कौन बनेगा करोड़पति शो में शत्रुघन सिन्हा की स्टार पुत्री सोनाक्षी सिन्हा से अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि रामायण के मुताबिक हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आये थे? तो इस सवाल का उत्तर सोनाक्षी सिन्हा को नहीं आता था। वो कभी राम कहतीं तो कभी सीता का नाम लेतीं। सोनाक्षी की यह हरकत देखकर दर्शक तो दर्शक उनकी शो में बैठीं मां पूनम सिन्हा ने भी माथा ठोक लिया।


अमिताभ तो आश्चर्य में थे कि, शत्रुघन सिन्हा जिनके घर का नाम रामायण, सोनाक्षी के आलावा दो बेटों का नाम लव-कुश हो और इतना ही नहीं शत्रुघन के भाईयों का नाम भी राम, लखन, भरत हो...ऐसे परिवार की समझदार बेटी को इतना नहीं पता कि राम-रावण युद्ध के दौरान लक्ष्मण के
मूर्छित हो जाने पर राम के कहने पर हनुमान पर्वत से संजीवनी बूटी के साथ-साथ पर्वत उठाकर ले आये थे।

इस सवाल के जवाब में सोनाथी ने अपनी आखिरी लाईफ लाइन गंवा दी और सवाल एक्सपर्ट के पास गया तो उन्होंने कहा कि बचपन से ही हमने न केवल रामायण सीरियल टीवी पर देखा है बल्कि तमाम फिल्में भी रामयण आधारित बनीं हेैं। इसका उत्तर बहुत असान है कि हनुमान लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लेकर आये थे।

इसके बाद अमिताभ ने सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा को अपनी स्टाइल में प्रणाम करते हुए यह कहकर तफरीह ली कि धन्य हैं माताजी आप...सोनाक्षी की भी यह कहते हुए क्लास लगाई कि आपके घर का नाम रामायण है, चाचाओं का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और पिता का नाम शत्रुधन है...और आपको ही इस साधारण सवाल का उत्तर नहीं आता?

सोनाक्षी इस बात पर अपनी खीज मिटाते हुए केवल इतना ही कह सकीं कि, सर लगता है आज आप मुझे मेरे ही घर में नहीं घुसने देंगे, मुझे आज बहुत मार पडऩे वाली है।