लोकबंधु अस्पताल में लगेगी फेको मशीन,नेत्र रोग मरीजों का बारीक सुराख से होगा ऑपरेशन

May 24 2022

लोकबंधु अस्पताल में लगेगी फेको मशीन,नेत्र रोग मरीजों का बारीक सुराख से होगा ऑपरेशन

लखनऊ। राजधानी के लोकबंधु अस्पताल में अब बारीक सुराख से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किये जायेंगे।अस्पताल नेत्र रोग की फेको मशीन खरीदने जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने से फेको तकनीक से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू हो जायेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक लोकबंधु के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 100 से 120 मरीज आ रहे हैं। विभाग में चार डॉक्टर मरीजों को इलाज मुहैया करा रहे हैं। अभी तक लोकबंधु अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन सामान्य तकनीक से हो रहा है। इसमें आंख में चीरा लगाकर लैंस प्रत्योरोपित किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया,कि फेको तकनीक से मोतियाबिंद का ऑपरेशन अधिक सुरक्षित है। इसमें फोडेबल लैंस मरीज को लगाए जाते हैं। ऑपरेशन के कुछ समय बाद मरीज की छुट्टी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि फेको विधि से ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। मशीन खरीदी जा चुकी है। मशीन से जुड़े कुछ उपकरण आने के बाद जल्द ही मशीन स्थापित हो जाएगी। मशीन लगने के बाद मरीजों को और अच्छा इलाज मिलेगा।