सिविल अस्पताल की मर्चुरी की हुई मरम्मत,डीप फ्रिजर लगाया गया

Apr 27 2022

सिविल अस्पताल की मर्चुरी की हुई मरम्मत,डीप फ्रिजर लगाया गया

लखनऊ। सिविल अस्पताल की मर्चुरी (पोस्टमार्टम गृह) को मरम्मत करा कर ठीक करा दिया गया है। डीप फ्रिजर भी लगा दिया गया है,ताकि गर्मी में शव को सुरक्षित रखा जा सके। मर्च्युरी काफी समय से जर्जर हालत में थी। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अस्पताल की मर्च्युरी में सुधार किया गया है। मर्च्युरी के एसी को दुरुस्त कराने के साथ ही डीप फ्रीजर को भी सही कराया गया है।