पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक लगाएं पौधे: डॉ.सूर्यकान्त

Apr 08 2022

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक लगाएं पौधे: डॉ.सूर्यकान्त

India Emotions, लखनऊ। केजीएमयू में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित प्रदुषण कार्यशाला में रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने बताया,कि पर्यावरण प्रदूषण सेहत के लिए दुश्मन बन गया है। हर साल 1.3 करोड़ लोगों की मौत पर्यावरणीय कारणों से हो रही है। मौत के इन आंकड़ों में आसानी से कमी लाई जा सकती है।

केजीएमयू में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु संकट, वायु प्रदूषण हमारे लिए चुनौती बन गए हैं। यह सभी कारण मानव स्वासथ्य के लिए खतरा बन गए हैं। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में सुधार लाएं के लिए कसरत एवं योग नियमित करें। फास्ट फूड का सेवन भी खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। इसके लिए अधिक से अधिक पौध रोपण करें।

डॉ. सूर्यकान्त ने बताया,कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जीवन को स्वास्थ बनाने के लिए धूम्रपान से तौबा करें। तंबाकू व दूसरे नशीले पदार्थो सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। परिवहन के लिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का उपयोग करना और पैदल चलें।
साइकिल चलाना, भोजन बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन का उपयोग करें। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें। स्वस्थ जीवन शैली, पारंपरिक भोजन, योग और व्यायाम से हम पृथ्वी और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. एसके वर्मा, डॉ. आरएएस कुशवाहा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. ज्योति बाजपेई, डॉ. अंकित कुमार, रेजिडेन्ट डाक्टर्स शामिल हुए।