भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरोजनीनगर विधायक का किया गया सम्मान

Apr 05 2022

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरोजनीनगर विधायक का किया गया सम्मान
अवध व्यपार मण्डल कोरोना वारियस को किया गया सम्मानित

India Emotions, कानपुर रोड आशियाना सेक्टर एच स्थित एक एलडीए के पार्क प्रांगण में मंगलवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरोजनीनगर विधायक का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विद्यावती वार्ड तृतीय के पार्षद कमलेश सिंह व हिन्द नगर वार्ड पार्षद सौरभ सिंह मोनू, ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग मिलकर विधायक राजेश्वर सिंह का फूल माला पहनाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने विधायक राजेश्वर सिंह को अंगवस्त्र पहना स्मृति चिन्ह दिया।

वहीं इस सम्मान समारोह के दौरान सरोजनीनगर विधायक ने अवध व्यपार मण्डल के पदाधिकारियों को कोरोना वारियस से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान आयोजनकर्ता भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह सहित विद्यावती वार्ड तृतीय के पार्षद कमलेश सिंह, हिन्द नगर वार्ड पार्षद सौरभ सिंह मोनू, वार्ड अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता अरून वर्मा, आर पी सिंह, संजय तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मौजूद लोगों को भारी मतों से जीत हासिल कराने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।