भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लेंगे

Mar 10 2022

भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लेंगे

पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...

-भगवंत मान ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम के फोटो नहीं होंगे, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी।

-लंबी से प्रकाश सिंह बादल हार गए हैं।

-आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लेंगे।

-भाजपा की 48 सीटों पर बढ़त कायम, सीएम धामी की वापसी मुश्किल 7000 मतों से पीछे

-सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से हार गए हैं।
-शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हार पर कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।

-हार से हताश सपाइयों ने कन्नौज में की पत्थरबाजी, जनसत्ता दल के खाते में प्रतापगढ़ का पहला नतीजा

-सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए हैं। वहीं प्रकाश सिंह बादल लंबी से हार की कगार पर हैं।

सिद्धू हारे

-अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं। उन्हें आप की जीवन जोत ने हराया।
जालंधर में भाजपा नेता से मारपीट

-जालंधर नॉर्थ के मतगणना केंद्र पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा से मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा उम्मीदवार केडी भंडारी व पुलिस मौके पर पहुंची।

-पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में अपने

-आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। पार्टी की जीत पर भगवंत मान के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी।

-कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने

-सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर और मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।

-75 हजार मतों से जीते अमन अरोड़ा

-सुनाम सीट पर आप के अमन अरोड़ा 75277 मतों से जीते।

-जालंधर के करतारपुर से आम आदमी पार्टी के नेता पूर्व डीसीपी बलकार सिंह 4011 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 41651 और कांग्रेस के चौधरी सुरिंदर सिंह को 37130 वोट पड़े।

-पंजाब सरकार के मंत्री भारत भूषण आशू हार गए हैं।

-डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा जीत गए हैं। पूर्व विधायक विधायक एनके शर्मा ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कुलजीत सिंह रंधावा को जीत की बधाई दी

-कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी से हार गए हैं। उन्हें 19697 वोटों से शिकस्त मिली।