दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवॉर, कुख्यात बदमाश काले की गोली मारकर हत्या
इंडिया इमोशंस न्यूज देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवॉर से दहशत फैल गई। बदमाशों ने वीरेंद्र मान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वीरेंद्र को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
न्यूज एजेंसी एएनाई के मुताबिक, गैंगवॉर दिल्ली के नरेला में हुई। लामपुर मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने वीरेंद्र मान उर्फ काले पर 25 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें से 10 से 15 गोलियां काले को लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।
Delhi: A person Virendra alias Kale shot at by unidentified assailants in Narela area; admitted to hospital. He had earlier contested Municipal Polls. More details awaited. pic.twitter.com/mASNheDGQT
— ANI (@ANI) September 8, 2019
अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डीसीपी आउटर नॉर्थ ने बताया कि जो शख्स गैंगवॉर में मारा गया है। वह इलाके का बदमाश था। इस पर करीब 14 मामले दर्ज थे।
जानकारी मिली है कि मृतक वीरेंद्र मान उर्फ काले ने नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।