लखनऊ: 7 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, शादी समारोह में गई थी पीड़िता

Dec 03 2021

लखनऊ: 7 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, शादी समारोह में गई थी पीड़िता

india emotions, लखनऊ। बंथरा थाना इलाके में एक 7 साल की मासूम का अपहरण करके उसके वहसी दरिन्दे ने दुष्कर्म किया और उसके मुंह पर टेप चिपका कर गन्ने के खेत छोड़कर भाग निकला। शुक्रवार सुबह मासूम बदहवास हालत में गांव के बाहर खेत मे पड़ी मिली। मासूम के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

आशंका जताई जा रही है कि बच्ची से रेप के बाद उसे यहां फेंक दिया गया। वह शोर न मचा सके। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

बंथरा के बादेखेड़ा गांव मे गुरुवार रात एक शादी थी। समारोह से गांव की ही 7 साल मासूम परिवार शामिल होने गई थी। मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। मासूम के परिवार वाले और गांव वाले रात भर तलाश किया लेकिन उसका का पता नही चला। पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन बच्ची का पता नही चला। सुबह ग्रामीणों ने मासूम को गन्ने के खेत में पड़ा देखा। उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था और वह बेहोश पड़ी हुई थी। शरीर के कपड़े अस्त व्यक्त थे।

ACP कृष्णानगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि,रात भर रेस्क्यू किया गया। सुबह बच्ची गांव के बाहर गन्ने के खेत मे मिली। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। छानबीन में पता चला कि बादेखेड़ा गांव से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित गांव का युवक शराब के नशे में धुत होकर शादी में पहुंचा था। जबकि उसका निमंत्रण भी नही था।
नशे की हालत में वह बच्ची को उठा ले गया। आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।