लखनऊ: पुलिस मुटभेड़ में 50 हजार का इनामी बंग्लादेशी डकैत मारा गया, 3 पुलिसकर्मी घायल

Oct 18 2021

लखनऊ: पुलिस मुटभेड़ में 50 हजार का इनामी बंग्लादेशी डकैत मारा गया, 3 पुलिसकर्मी घायल

india emotions, लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में रविवार आधी रात बाद बांग्लादेशी डकैतों से पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया। मुटभेड़ में 50 हजार के इनामी डकैत पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक डकैत की शिनाख्त हमजा के रूप में हुई है। जबकि मुटभेड़ के दौरान उसके साथी डकैत भागने में कामियाब हो। मृतक डकैत लखनऊ में कई डकैतियों में शामिल रह चुका है। पुलिस मृतक डकैत से साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ गोमतीनगर के सहारा ओवरब्रिज के पास रात करीब दो बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली ,कि 5-6 बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने सभी की घेराबंदी की और रोकने का प्रयास किया।

पुलिस पर बदमाशों ने फायर किया। जवाब में बदमाश हजमा को गोली लगी, बाकी बदमाश छिपते हुए भाग निकले। हमजा को सीने के पास गोली लगी थी।

उसे इलाज के लिए सिविल में एडमिट कराया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हमजा के पास से 1 पिस्टल, खोखा कारतूस व 1 आईडी मिली,जिस पर हमजा नाम लिखा हुआ था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के तीन पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल नागेंद्र बहादुर, कांस्टेबल रामनिवास और मुकेश चौधरी घायल हुए। जिनका इलाज कराया जा रहा है।