इस पक्षी को देखकर डर जाते है लोग, जानिए क्या है वजह

Jul 06 2019

इस पक्षी को देखकर डर जाते है लोग, जानिए क्या है वजह

इंडिया इमोशन्स, भारत को अंधविश्वासी लोगों का देश कहा जाता है। आज के आधुनिक भारत में भी कुछ ऐसी सामाजिक परंपराएं हैं जिन्हें मानने के लिए हमारे बुजुर्ग बहुत जोर देते हैं। इन परपंराओं में कुछ किन्हीं खास कारणों के चलते बनी हैं तो कुछ पूरी तरह से अंधविश्वास है।

लेकिन क्या आप जानते है कि भारत के अलावा दूसरे देशों में भी अंधविश्वास पर यकीन करते है। जी हां, विदेश में कई देशों में रॉबिन और मैग्पी नाम के पक्षियों को अशुभ मानते है।

आप शायद यकीन ना करें लेकिन आपको बता दें, ब्रिटेन के लोग अजीबो-गरीब तरह के अंधविश्वास पर यकीन करते है। वहां के लोगों के अनुसार अगर मैग्पी पक्षी इन्हें कहीं अकेला दिखाई दे गया तो ये लोग खुद को बहुत ही अशुभ मानते है साथ ही उसे देखने के साथ ही ये लोग अपने अच्छे कामों को बाद के लिए टाल देते है।

दरअसल कहा यह जाता है कि मैग्पी हमेशा से जोड़े में रहते है, वहीं इनके जोड़े में किसी एक की मौत हो जाती है तो यह अकेले दिखाई देते है।

यहां के लोगों का इस बारे में मानना है कि यह पक्षी अगर जोड़े में दिखा दे गया तो उनका दिन काफी अच्छा जाने वाला है, वहीं अगर यह अकेला दिखाई दिया तो लोग डर जाते है!’