मेरठ : राकेश टिकैत के इशारे पर यूपी से हरियाणा के लिए कूच करेंगे किसान

Sep 08 2021

मेरठ : राकेश टिकैत के इशारे पर यूपी से हरियाणा के लिए कूच करेंगे किसान

india emotions, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों से तैयार रहने के लिए कहा है। दिनभर चले घटनाक्रम पर सिवाया टोल प्लाजा पर डेरा जमाए बैठे भाकियू पदाधिकारियों की नजर रही।

हरियाणा के करनाल में किसानों और सरकार के बीच चल रहे टकराव और किसान नेताओं को हिरासत में लेने के बाद भाकियू कार्यकर्ता अलर्ट हो गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया है।

हरियाणा से इशारा मिलते ही उत्तर प्रदेश के किसान करनाल के किए कूच करना शुरू कर देंगे। करनाल में किसानों और सरकार के बीच तनातनी चल रही है।