बहराइच : बालक व बालिका का गला रेत कर हत्या, हत्यारे दोनों शव धान के खेत में फेंका

Sep 11 2021

बहराइच : बालक व बालिका का गला रेत कर हत्या, हत्यारे दोनों शव धान के खेत में फेंका

बहराइच। फखरपुर थाने इलाके में शनिवार सुबह धान के खेत में दो अज्ञात बालक व बालिका के शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। दोनों के धारदार औजार से गले रेते हुई थे। दोनों की उर्म करीब 8 से 10 के बीच होगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बच्चों की हत्या कहीं दुसरी जगह की गई और हत्यारे शव धान के खेत में फेंक फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर थाने की पुलिस और पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह पहुंची और लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शवों की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक गजाधरपुर ग्राम पंचायत -बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार की सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों बच्चे केवल लोवर पहने हैं। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को धान के खेत में फेंक दिया।
शनिवार सुबह पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने देखा कि धान के खेत में दोनों बच्चों का शव देखा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना प्रभारी फखरपुर राजेश कुमार को दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया, कि मौके से दो मास्क भी मिले हैं। डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। अगल-बगल के खेतों को छ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल के नमूने लिए। खोजी कुत्ता धान के खेेेत कुुुछ दूर इधर उधर जा कर वापस लौट आयाा। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि जब तक दोनों बच्चों के शवों की पहचान नहीं हो जाती,तब तक कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से मदद मांगी जा रही है। पुलिस वारदात के खुलासा करने के प्रयास में लगी हैै।