बीजेपी ओबीसी मोर्चा से लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी बने विशाल सिंह यादव

Sep 11 2021

बीजेपी ओबीसी मोर्चा से लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी बने विशाल सिंह यादव
विशाल सिंह यादव

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए खासकर युवाओं को पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसी क्रम में विशाल सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, लखनऊ महानगर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विशाल ने इससे पूर्व एमएलसी स्नातक चुनाव के दौरान युवाओं के बीच पार्टी उम्मीदवार का प्रचार कर पूरी सक्रियता से नये मतदाताओं को भाजपा से जोडऩे में अपनी अहम भूमिका निभायी है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्नातक चुनाव में संगठन के निर्देशानुसार जीत दिलाने में खासा योगदान दिया। लखनऊ महानगर के निवासी विशाल सिंह यादव के साथ लखनऊ का काफी युवावर्ग जुड़ा हुआ है। इसके अलावा वह समाज सेवा करने और कई व्यापारी संगठन का भी नेतृत्व करते आए हैं।