मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा में पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को होगा उपचुनाव

Sep 04 2021

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा में पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को होगा उपचुनाव
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

india emotions, कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। आज चुनाव आयोग ने भबानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के विधायक ने भबानीपुर सीट से इस्तीफा दिया था। भबानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

मालूम हो,कि अभी हाल हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता को BJP के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से हरा दिया था। ममता को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए छह महीने के अंदर किसी विधानसभा सीट से चुनाव जीतना होगा।

अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। 30 सितंबर को ही पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर भी मतदान होना है। इसके अलावा ओडिशा की पिपली सीट पर भी इसी दिन वोटिंग होगी।