सीबीआई के 15 अफसरों को गृह मंत्री का पदक, यूपी के दस पुलिस अफसरों को भी मिलेगा सम्मान

Aug 13 2021

सीबीआई के 15 अफसरों को गृह मंत्री का पदक, यूपी के दस पुलिस अफसरों को भी मिलेगा सम्मान

India Emotions. लखनऊ/ नई दिल्ली इन्वेस्टिगेशन के मामले में उत्कृष्ट सेवा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक देश के 152 पुलिसकर्मियों को दिया गया है। जिसमें यूपी से दस पुलिस अफसर भी शामिल हैं। साथ ही सीबीआई के 15 अफसरों का भी चयन गृह मंत्री के पदक के सम्मान के लिए हुआ है। पदक की शुरुआत साल 2018 में किसी भी अपराध की तहकीकात के उच्च मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों की जांच की ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के मकसद से किया गया था।

सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शुक्ला, श्री शाम दत्त, पुलिस उपाधीक्षक, कौशल किशोर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, राजेन्दर सिंह गोसांई, पुलिस उपाधीक्षक, आनन्द कृष्णन् टी. पी, पुलिस उपाधीक्षक, अतुल हजेला, पुलिस उपाधीक्षक, महर्षि रे हजोंग, पुलिस उपाधीक्षक, आशुतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सरदार सिंह चौहान, निरीक्षक, रविन्द्र कुमार, निरीक्षक, ए. बामा, निरीक्षक, राकेश कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक, दीपक, निरीक्षक, पचाईअम्मल सम्पथ कुमार, निरीक्षक, तरुण गौर, निरीक्षक का नाम सम्मानित अफसरों की सूची में है वहीं राज्य पुलिस में
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के पुलिस अफसरों की संख्या भी लिस्ट में ज्यादा है।

दोनों ही राज्यों के 11-11 पुलिस अफसरों को इस सम्मान से नवाजा गया है। केरल और राजस्थान पुलिस के 9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, छह-छह कर्मचारी गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अन्य कर्मचारी केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इस लिस्ट में 28 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।