शूटिंग खत्म होने पर एक्टर विजय ने 400 क्रू मेंबर को तोहफे में दी सोने की अंगूठी

Aug 14 2019

शूटिंग खत्म होने पर एक्टर विजय ने 400 क्रू मेंबर को तोहफे में दी सोने की अंगूठी

इंडिया इमोशंस न्यूज चेन्नई. तमिल एक्टर विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म बिगिल की शूटिंग खत्म होने की खुशी में क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठी उपहार में दी। जैसे ही मंगलवार दोपहर को फिल्म का शूटिंग शेड्यूल खत्म हुआ, विजय ने इससे जुड़े 400 लोगों को अंगूठी गिफ्ट की। इस पर फिल्म का नाम Bigil (अंग्रेजी में) लिखा हुआ है।

निर्माता अर्चना ने किया ट्वीट

एजीएस सिनेमा की सीईओ और बिगिल की निर्माता अर्चना कलपति ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'इस प्यार भरे तोहफे से विजय ने सभी का दिल जीत लिया।'

फिल्म से जुड़े एक एक्टर आथमा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए तोहफे में मिली अंगूठी दिखाते हुए विजय का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- "भगवान आपको और आपके परिवार को खुश रखे।"

शाहरुख भी नजर आएंगे

यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। विजय के साथ इसमें एक्ट्रेस नयनतारा और शाहरुख ने भी अभिनय किया है। इसका पहला पोस्टर विजय के बर्थडे यानी 21 जून को रिलीज किया गया था। इसमें विजय बाप और बेटे की दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान विलेन के रोल में नजर आएंगे। हालांकि, उनका रोल बेहद छोटा होगा। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, वे क्लाइमैक्स में दिखाई देंगे। उनका और विजय का एक फाइटिंग होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक्टर एक स्पेशल सॉन्ग में भी एक साथ नजर आ सकते हैं।