TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, फर्जी कैम्प' में लगवाई थी वैक्सीन, आरोपी गिरफ्तार

Jun 26 2021

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, फर्जी कैम्प' में लगवाई थी वैक्सीन, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की माने तो मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी है। वे कोलकाता में एक फर्जी वैक्सीनेशन कैंप का शिकार हो गई थीं। इस मामले की जांच के लिए SIT बना दी गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

खबरों के अनुसार मिमी ने तबीयत बिगड़ने के बाद आज सुबह अपने घर डॉक्टर को बुलाया। उनके पेट में तेज दर्द था और लगातार पसीना आ रहा था। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराने की सलाह दी गई है। लेकिन फिलहाल उन्होंने एडमिट होने से मना कर दिया है और घर पर ही इलाज चल रहा है।