महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा :महाराष्ट्र सरकार

Apr 04 2021

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा :महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र में हर दिन बढ़ते कोरोना के मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार ने नियमों को और सख्त कर दिया है
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने कहा की रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्तरां आदि को केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने कहा कि आने वाले दिनों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जैसी व्यवस्था की संभावना है। शनिवार और रविवार को उद्यान, समुद्र तटों, गेटवे ऑफ इंडिया और अन्य खुले स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध होगा।