India Emotions, लखनऊ। विभूतिखंड इलाके का चर्चित हत्याकांड मोहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह का मुख्य आरोपित शूटर गिरधारी पुलिस मुठभेड़ में रविवार आधीरात के बाद मारा गया। बता द"/>

India Emotions, लखनऊ। विभूतिखंड इलाके का चर्चित हत्याकांड मोहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह का मुख्य आरोपित शूटर गिरधारी पुलिस मुठभेड़ में रविवार आधीरात के बाद मारा गया। बता द"/>

राजधानी के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुटभेड़ में मारा गया

Feb 15 2021

राजधानी के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुटभेड़ में मारा गया

India Emotions, लखनऊ। विभूतिखंड इलाके का चर्चित हत्याकांड मोहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह का मुख्य आरोपित शूटर गिरधारी पुलिस मुठभेड़ में रविवार आधीरात के बाद मारा गया। बता दे, गिरधारी तीन दिन की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश में मारा गया। रिमांड के दौरान गिरधारी ने कबूला कुंटू सिंह और सफेदपोश का पूरा कनेक्श बताया था। मुटभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  पुलिस के मुताबिक शूटर गिरधारी को पुलिस हत्‍याकांड में इस्‍तेमाल असलहा बरामदगी के लिए ले जा रही थी। गोमतीनगर होम्योपैथिक हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही गाड़ी से नीचे उतरते ही गिरधारी ने सिर से दारोगा अख्तर उस्मानी पर वार लिया और सरकारी असलहा छीन लिया था। अख्तर उस्मानी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस पर गिरधारी फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरधारी मारा गया।
 

गौरतलब हो,कि कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात को छह शूटरों ने मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आजमगढ़ के कुंटू सिंह व अखंड सिंह के अलावा गिरधारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सबसे पहले तीन मददगारों को दबोचा। इसके बाद शूटर संदीप सिंह बाबा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। वहीं कुंटू सिंह व अखंड सिंह की भी पुलिस ने रिमांड ली जिसमें कई राज सामने आए। पुलिस ने 16 फरवरी तक की रिमांड सीजेएम कोर्ट से ली है।

रिमांड के दूसरे दिन रविवार को उससे पूछताछ की गई। इस दौरान शूटरों के संबंध में कई सवाल किए गए। गिरधारी के एनकाउंटर की कहानी कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के मुठभेड़ जैसी ही है। विकास दुबे को भी असलहा छीनकर भागने के प्रयास के दौरान मार गिराया गया था।