समाजवादी पार्टी 2022 चुनावी तैयारियों में जुटी: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रचार-प्रसार के दिये निर्देश

Jul 06 2020

समाजवादी पार्टी 2022 चुनावी तैयारियों में जुटी: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रचार-प्रसार के दिये निर्देश

India Emotions News network, Lucknow.सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने अपने पदाधिकारियों संग मिलकर वर्ष 2022 चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस चुकी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को कानपुर रोड के स्थित हिन्द नगर वार्ड गोल मार्केट में जनता के बीच जा कर समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत करा आवाहन पुस्तिका का वितरण किया।

वहीं व्यापारी नेता शौक़त अली के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों जिला महासचिव शब्बीर अहमद, सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव जलाल अकबर खान, कृष्णनंद शुक्ला, परविंदर सिंह, शहंशाह आलम, पप्पू रावत,शान अहमद, शिवा कश्यप,शिव कुमार चौधरी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने सपा को 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए बीड़ा उठाया है।