सैरपुर बाजार में व्यापारियों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर जताया विरोध

Jun 20 2020

सैरपुर बाजार में व्यापारियों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर जताया विरोध

India Emotions News Network, Lucknow. लखनऊ। चीन की कायराना हरकतों से नाराज सैरपुर बाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार शाम चीनी राष्ट्रपति का पुतला व चीन निर्मित वस्तुओं को फूंक कर विरोध प्रदर्शन कर किया।

जनहित उद्योग व्यापार मंडल के सैरपुुर बाजार मंडल इकाई के अध्यक्ष मान सिंह यादव कहा हमारे वीर जवानों के चीनी सैनिकों ने धोखे से पीठ में छूरा घोंप कर बहादुरी नही की है। हम व्यापारी अपने शहीद जवानों के साथ खड़े हैं। हम लोग चीन में निर्मित किसी सामान को अपनी दुकानों में नही बेचेंगे।

इस दौरान मुख्य रुप से संंगठन के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, महामंत्री शिव वीरसिंह यादव, संगठन मंत्री रफत खान, उमेश यादव, श्रीपाल विश्वकर्मा, आशीष अभिषेक, रंजीत,विनय, पवन, सोनू, उत्तम, विशाल सिंह, अतुल, डॉ एमके सिंह, भागीरथ देशराज विश्वकर्मा, मुरारी लाल, अमित सिंह, सत्य प्रकाश कनौजिया, राम शंकर साहू राजू होटल, फजल महमूद उर्फ शब्बू गुफरान खान संरक्षक चिरंजीलाल प्रधान शेरपुर राम सुमेरपुर प्रधान शेरपुर सहित कई व्यापारियों उपस्थित रहे।