लखनऊ: ऐशबाग की प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, कई मजदूर झुलसे

Feb 19 2020

लखनऊ: ऐशबाग की प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, कई मजदूर झुलसे

राजधानी लखनऊ के ऐशबाग की प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग में कई मजदूर झुलस गए। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं की मजदूरों को वहां से निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया।
जानकारी पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग से झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी खतरे से बाहर हैं।