लखनऊ: घंटाघर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, दो महिलाएं और 6 पुरूष गिरफ्तार

Jan 25 2020

लखनऊ: घंटाघर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, दो महिलाएं और 6 पुरूष गिरफ्तार

indiaemotions news network लखनऊ। नागरिक संर्शधन (सीएए और एनआरसी ) कानून का बीते 17 जनवरी से घंटाघर पर चल प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार को पहुंची समाजवादी छात्रसभा की नेेेेता पूजा शुक्ला समेत चार महिलाओं और 6 पुरुषों को पुलिस ने ह‍िरासत मेंं ले ल‍िया है। पुल‍िस ने शांत‍िभंग के आरोप में ये कार्रवाई की है। पुलिस ने धरना स्थल पर एकत्र पुरुषों को भी खदेड़ा। घंटाघर पर भारी संख्या में पुलिस बल, आरएफ की टुकड़ी मौजूद है।

 

26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पुलिस उनके साथ अभद्रता भी किया है। महिलाएं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पुलिस उनके कुछ वॉलिंटियर्स को पकड़ कर ले जाने लगी। जिसके विरोध करने पर दो महिलाओं को अरेस्ट किया गया है।


उजमा परवीन ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने घंटाघर से पुरुषों की भीड़ को हटाया और प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के बीच से पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने पुरुषों पर एफआईआर कर मौजूद 6 वॉलिंटियर्स को गिरफ्तार किया है।

 


फूल देने पहुंचे बच्चे से पुलिस ने पूछा पिता का नाम-
एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया कि शांतिप्रिय चल रहे प्रदर्शन के बीच कुछ महिलाएं गांधीगिरी दिखाते हुए बच्चों के साथ पुलिस अफसरों को गुलाब का फूल देने पहुंची, आरोप है पुलिस अफसर फूल लेने के बजाय बच्चों से उनके पिता जी का नाम पूंछने में लग गये। बच्चे नाम न बताने पर पुलिस अधिकारी ने नाराजगी दिखाते हुए सभी को खदेड़ दिया। धरनास्थल के चारों तरफ पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च निकाला।