लखनऊ: उपद्रवियों की गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मृत्यु, पढ़े पूरा मामला

Dec 19 2019

लखनऊ: उपद्रवियों की गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मृत्यु, पढ़े पूरा मामला

indiaemotions news network, लखनऊ। राजधानी में हुई हिंसा में एक बड़ी खबर आ रही है। उपद्रवियों द्वारा चलाई गोली से घायल युवक हुसैनाबाद के मोहम्मद वकील की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मृत्यु। नागरिक कानून बिल के विरोध में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा-144 लागू होने के बावजूद कई जिलों में प्रदर्शन हिंसक हो गया। राजधानी के हसनगंज थाने की मदेयगंज पुलिस चौकी, ठाकुरगंज की सतखंडा पुलिस चौकी में आगजनी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने यहां पर पथराव करने के बाद कई चार पहिया और दो पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिये। इतना ही नही उपलब्धियों ने परिवर्तन चौक के पास एक बस में और मीडिया की ओवी वैन को आग लगा दी। उधर संभल जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस जला दी और वाहनों पर पथराव किया।लखनऊ और संभल में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और संभल में हुई हिंसा की गृह विभाग से जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जो उपद्रवी सार्वजनिक वाहनों को आग के हवाले करके नुकसान पहुंचाया है उनके खिलाफ शख्स कार्रवाई करके उनकी सम्पत्ति बेच कर नुकसान की भरपाई की जायेगी। वही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के ऊपर इस हिंसा का जुम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

आगे पढ़े पूरा मामला
लखनऊ में थाना हसनगंज के सीतापुररोड स्थित पुलिस चौकी मदेयगंज खदरा
और ठाकुरगंज में हिंसक प्रदर्शन हुआ। खदरा में उपद्रवियों ने छतों से पुलिस पर पथराव किया। मदेयगंज में भीड़ की ओर से भी फायरिंग हुई। पुलिस ने जवाब में हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे।भीड़ ने गलियों से निकलकर बार-बार पथराव किया। मदेयगंज पुलिस चौकी के बाहर खड़ी तीन बाइकों को भी उपद्रवियों ने फूंक दिया। प्रदर्शनकारी हजरतगंज की ओर भी बढ़े। परिवर्तन चौक पर बस फूंकी गई और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में आईजी रेंज के पीआरओ अंकित त्रिपाठी, सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हुए। हालात का जायजा लेने के लिए डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस से कोई गलती नहीं हुई है। अब तक 50 उपद्रवी गिरफ्तार हुए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा- आरएएफ तैनात की गई है। माहौल शांत है। स्थिति काबू में है। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन ने प्रदर्शन को देखते सभी 22 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। स्टेशनों व अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।लखनऊ के परिवर्तन चौक पर नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

संभल: प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी हुई
सदर इलाके में उपद्रवियों ने रोडवेज बस में आग लगा दी। पुलिस और प्रशासन की 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की।पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। आंसू गैस के गोले दागे हैं। हालात तनावपूर्ण हैं। भीड़ ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया। इसमें कई लोग घायल हुए।

मेरठ-आपत्तिजनक पर्चे बांटने में 3 गिरफ्तार
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मेरठ में आपत्तिजनक पर्चे बांटने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, प्रदेशभर में गुरुवार रात तक हिंसक प्रदर्शन के मामलों में 62 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रदेश में 3000 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया। डीजीपी ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रदर्शन में हिस्सा न लें। अभिभावकों से बच्चों की काउंसलिंग करने की अपील की।

----------------
नागरिक सुरक्षा संगठन के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बताया, कि क्षेत्र के कुछ उपद्रवी आज हिंसा करने का फैसला लिया है। यह जानकारी क्षेत्र के सुरक्षा संगठन के वार्डन ने चौकी इंचार्ज मदेयगंज को सुबह नौ बजे दी।