महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों ने जताई शिवसेना को समर्थन देने की सहमति

Nov 10 2019

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों ने जताई शिवसेना को समर्थन देने की सहमति

इंडिया इमोशंस न्यूज जयपुर। गुलाबी नगरी में ठहरे महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए सहमत दिखाई दे रहे हैं। इस बैठक में विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे विधायकों की इच्छा की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देंगे। सोनिया गांधी क्या निर्णय लेंगी इस पर महाराष्ट्र की सियासत टिकी हुई है। क्योंकि शिवसेना भाजपा के बीच मुख्यमंत्री बनाने को लेकर तकरार बनी हुई है। एनसीपी और शिवसेना अकेले सरकार बना नहीं सकती है क्योंकि उनको कांग्रेस का समर्थन लेना ही पडेगा इसके बिना सरकार नहीं बन सकती है।

सूत्राें ने बताया कि अगर सोनिया गांधी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं तो महाराष्ट्र ही नहीं, देश की सियासत में एक नया राजनीतिक अध्याय प्रारंभ होगा।

बैठक में यह बात सामने आई कि कांग्रेस विधायक शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने के इच्छुक हैं। कांग्रेस नई सरकार को बाहर से समर्थन नहीं देना चाहती बल्कि सरकार में शामिल होना चाहती है। कांग्रेस विधायकों से मुलाकात के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बाल थोराट भी मौजूद थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे विधायकों की मंशा सोनिया गांधी को बताएंगे। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम मेंकांग्रेस के 44 विधायक, एनसीपी के 54 विधायक, बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक विजय होकर आए हैं।