युवक की अश्लीलता से परेशान 102 में कार्यरत आधा दर्जन लड़कियों ने पुलिस से मांगी मदद

Nov 25 2019

युवक की अश्लीलता से परेशान 102 में कार्यरत आधा दर्जन लड़कियों ने पुलिस से मांगी मदद

indiaemotions news network. lucknow. आशियाना थाना क्षेत्र स्थित 102 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत करीब आधा दर्जन लड़कियों ने युवक की अश्लीलता से परेशान होकर स्थानीय थाना आशियाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से तहरीर लेकर जांच में जुटी है।

आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर जी में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह आशियाना इलाके स्थित 102 एम्बुलेंस सेवा में काम करती है। वह रोज सुबह साढ़े चार बजे। 102 में कार्यरत करीब आधा दर्जन लड़कियों संग आफिस जाती है। वहीं उस दौरान रास्ते में मैरी गार्डेन स्कूल के करीब अलग अलग स्थानों पर एक युवक अश्लील हरकतें व टिप्पणी कर उन लोगों को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय थाना आशियाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत की है।

वहीं आशियाना थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है टीम लगा युवक को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जायेगी।