स्कार्पियों पर होल्डिंग गिरने से गई 2 की जान

Jun 06 2023

स्कार्पियों पर होल्डिंग गिरने से गई 2 की जान
इकाना हादसे में जान गंवाने वाली प्रीती जग्गी...

लखनऊ। इकाना स्टेडियम के पास सोमवार शाम स्कार्पियों पर बड़ी होल्डिंग गिरने से हुए हादसे में गई 2 लोगों की जान, एक युवक गंभीर रूप से घायल। हादसे में 3 घायलों को भेजा गया था लोहिया अस्पताल, घायलों में एक महिला व बच्ची की हुई इलाज के दौरान मौत। युवक (चालक) की हालत नाजुक। स्कॉर्पियो यूपी (78 सीआर/ 2613) में सवार लोग दब कर गये।

  मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल के दौरान यहां प्रचार के लिए लखनऊ सुपरजाएट्स की टीम ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई थी। पूरी स्टेडियम के बाहर प्रचार के लिए उसको लगाया गया था। सोमवार को तेज आंधी आने के कारण एक होल्डिंग गिर गई। होल्डिंग के नीचे करीब चार लोग दब गए। इकाना प्रशासन के अधिकारियों से फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। 
 बताया जाता है कि भरी भरकम होल्डिंग एक स्कार्पियो गाड़ी पर गिरने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की और एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।