हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ। राजधानी पुलिस ने अब शादी समारोह या किसी अन्य पारिवारिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग करने वालों पर शिकंजा कसने लगी है। सरोजनीनगर पुलिस ने सोमवार को हर्ष फायरिंग करके दहशत फैलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर उसकी राइफल कब्जे में लेकर उसे जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को कृष्णानगर क्षेत्र के रहने वाले उत्तम कुमार द्विवेदी को हर्ष फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने 6 अक्टूबर रविवार को एलडीए कॉलोनी के अपने मकान में हर्ष फायरिंग की थी। बताया जा रहा है उस समय उत्तम कुमार द्विवेदी नशे में धुत थे। इतनी मात्रा में उन्होंने फायरिंग कर दी,कि इलाके में दहशत फैल गई थी। लोगों की सिकायत पर पुलिस ने उनके एफआइआर दर्ज कर दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपित को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। शस्त्र लाइसेंस के नियमों का उल्लघंन करने का भी चार्ज लगा हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।