बाढ़ पीड़ितों ने किया केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का घेराव,नीतीश ने ये कहा

Oct 02 2019

बाढ़ पीड़ितों ने किया केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का घेराव,नीतीश ने ये कहा

इंडिया इमोशंस न्यूज पटना। बिहार के 13 जिलों में आई बाढ़ से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। हाजीपुर (Hajipur) में बाढ़ पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan ) का घेराव करते हुए कहा कि आप इस क्षेत्र के सांसद हैं, कब तक दिलासा दिलाते रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बिहार में मौजूदा हालात बने हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान हाजीपुर पहुंचे ही थे कि लोगों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री पासवान से लोग यह कह रहे थे कि आप इस क्षेत्र के सांसद हैं, कब तक दिलासा दिलाते रहेंगे। लोग इस बात पर अड़े हुए थे कि जब तक इलाके का पानी नहीं निकलेगा तब तक वे उन्हें जाने नहीं देंगे। किसी तरह से लोगों को समझाकर रामविलास पासवान वहां से निकल गए।

नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन को बताया बाढ़ का कारण...

वहीं दूसरी ओर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में सूखा, अचानक भारी वर्षा और वर्तमान स्थिति है। इस साल जुलाई में 12-13 जिलों में बाढ़ आई है। बाद में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया। अब अचानक हुई भारी बारिश से पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है।