यूपी सरकार जल्द नर्सिंग पुरुष की करेगा भर्ती

May 18 2022

यूपी सरकार जल्द नर्सिंग पुरुष की करेगा भर्ती

लखनऊ। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही के लिए उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चन आयोग को अधियाचन भेजेगी। रिक्त पदों पर भर्तियां जल्द से जल्द कराने की तैयारी है।प्रतियोगितात्मक परीक्षा के माध्यम से इन रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष-महिला) अराजपत्रित सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली-2022 को प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके लिए उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष-महिला) अराजपत्रित सेवा नियमावली-2018 के नियम 5(1), 8, भाग 6 के शीर्षक में संशोधन तथा नियम 17 में विद्यमान उपनियम-2 के पश्चात उपनियम-3, 4, 5, 6, 7 व 8 को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय लखनऊ के विस्तारीकरण व आधुनिकीकरण के लिए चिकित्सालय परिसर स्थित निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण की अनुमति भी दे दी है।