सरकारी डॉक्टऱों के 50 फीसदी अवकाश पर जाने से मरीजों को हो सकती परेशानियां
लखनऊ। राजधानी में सरकारी अस्पतालों केे डॉक्टऱों की गर्मियों की छुट्टियां मरीजों के इलाज पर भारी पड़ सकता है। बता देंं,कि,16 मई से केजीएमयू और लोहिया संस्थान के आधे डॉक्टर एक महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। बचे हुए डॉक्टर 15 जून के बाद 30 दिन की छुट्टी पर जाएंगे।
इस दौरान दोनों मेडिकल संस्थान में 50 फीसदी डॉक्टर ही काम करेंगे। मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस स्थिति में ओपीडी से लेकर ऑपरेशन तक मरीजों की संख्या में कटौती से इन्कार नहीं किया जा सकता है। केजीएमयू में 450 डॉक्टर हैं। ओपीडी में पांच हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। रोजाना 150 से 180 के बीच मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। इसमें न्यूरो सर्जरी, कैंसर आदि विभागों में मरीजों के ऑपरेशन की वेटिंग चल रही है। 50 फीसदी डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।
लोहिया संस्थान: यहां भी मरीजों को जो ऑपरेशन की तारीख दी गई थी उन्हें टाला जा रहा है। जनरल सर्जरी, सीटीवीएस, कैंसर मरीजों के साथ जांच पर भी आफत आ सकती है।