थायराइड की बीमारी से याददाश्त हो जाती कमजोर

May 25 2022

थायराइड की बीमारी से याददाश्त हो जाती कमजोर

लखनऊ। केजीएमयू फिजियोलॉजी विभाग के सर्वे में सामने आया है,कि थायराइड की कमी से भूलने की बीमारी भी पनप सकती है। छोटी-छोटी बातों को मरीज याद नहीं रख पाते हैं। यहां तक मरीज पैसे भी ठीक से नहीं गिन पाते हैं। थाइराइड बीमारी से तेज़ी से बाल गिरने के अलावा सिर ही नहीं भौंहों के बाल भी झड़ने लगती हैं।
केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग की ओपीडी में आने वाले 200 थायराइड मरीजों पर सर्वे किया। इनमें 10 साल के बच्चों से लेकर 60 वर्ष के मरीजों को शामिल किया। थायराइड पीड़ित 50 फीसदी पुरुष व इतनी ही महिला मरीज को इसमें शामिल किया गया। विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि थायराइड ग्रांथि गले में होती है। इससे हार्मोन निकलता है। इसकी कमी से मरीज का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। शाम होते ही मरीज सुस्त हो जाता है। समय पर इलाज न मिलने से मरीज में भूलने की समस्या पनपने लगती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आए बच्चों के माता-पिता बताते हैं कि पहले बच्चे कोई भी पाठ पढ़ता है तो उसे याद हो जाता था। अब उसे कुछ भी याद नहीं होता। क्लास की बात तक बच्चे को याद नहीं रहती है। वह बताते हैं सर्वे में 28 बच्चे भी शामिल हैं। इन बच्चों का शुरुआत में वजन बढ़ा। फिर भूलने की परेशानी शुरू हुई।
वहीं डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि थायराइड के मरीज दवा संग जीवनशैली में सुधार लाएं। शाम का भोजन हर साल में सात बजे तक कर लें। शाम को कम से कम भोजन लें। रोटी, चावल और मिठाई से परहेज करें। सलाह, हरी सब्जियां, मौसमी फल व दही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। उन्होंने बताया कि जीवनशैली में सुधार से बीमारी काबू में आ जाएगी। साथ ही दवा की खुराक में भी कमी होगी।