Happy Eid 2022: आज धूमधाम से मनाई जा रही है ईद,

May 03 2022

Happy Eid 2022: आज धूमधाम से मनाई जा रही है ईद,

नई दिल्ली: आज देशभर में ईद (Eid 2022) का त्योहार का धूमधाम से मनाया जा रहा है. रमजान के आखिरी दिन दुनिया भर में मुस्लिम आबादी ईद-उल-फितर (Eid ul-Fitr 2022) का त्योहार मनाती है. ये रमजान महीने के अंत का प्रतीक है, जिसमें धर्मार्थ कार्य किए जाते हैं. जैसे कि गरीबों को खाना खिलाना और दान देना. ईद-उल-फितर (eid ul fitr) के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं. बता दें कि मुसलमानों का ये त्योहार भाईचारे का प्रतीक होता है. इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगते हैं. दुनिया भर में ईद (Eid ul-Fitr 2022 Date) के इस त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन से जुड़ी खास बातें जानें.

ईद के दिन क्या करें

ईद उल-फितर (eid ul fitr date 2022) रमजान के रोजा की समाप्ति पर सुबह से शाम तक मनाया जाता है और महीने भर के रोजा के दौरान शक्ति और धीरज प्रदान करने के लिए अल्लाह को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है.

दुनिया भर के मुसलमान बड़े उत्साह के साथ ईद मनाते हैं, इस दिन लोग नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं और सबसे पहले नमाज पढ़ने मस्जिद में जाते हैं. इस दिन मुस्लिम घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जैसे बिरयानी, कबाब और मीठी सेवई. साथ ही इस दिन घर से बड़े सदस्यों की ओर से छोटों को उपहार भी दिए जाते हैं जिसे ईदी (eid 2022) कहा जाता है.